उत्तराखंड में गांधीवादी संगठन की नई टीम घोषित, रामलाल नौटियाल बने प्रदेश उपाध्यक्ष
अखिल भारतीय राष्ट्रीय गांधीवादी संगठन में उत्तराखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित
अखिल भारतीय राष्ट्रीय गांधीवादी संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड प्रदेश में नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की हैं।
नई नियुक्तियों के तहत
दिनेश सकलानी को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष,
आशा रावत को प्रदेश अध्यक्ष (महिला),
रामलाल नौटियाल ‘लब्बू’ को प्रदेश उपाध्यक्ष,
अंकुश मौर्य को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त किया। विशेष रूप से रामलाल नौटियाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिली।
इस मौके पर अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और विश्वास जताया कि संगठन प्रदेश में गांधीवादी विचारधारा को मजबूत करेगा।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बर्तवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हिंडोला शशि प्रकाश भट्ट, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मकान सिंह चौहान, केशवानंद तिवारी, कुंदन सिंह बिष्ट, पूर्णानंद चमोली, पुरुषोत्तम उनियाल, भानु प्रसाद भट्ट, संजय भट्ट, कुंदन रावत, रजनीश सिंह, धीरज पाल बर्तवाल, सुमन पुंडीर, महिपाल पवार, प्रमोद पंवार, अर्जुन गोदियाल, आशीष गैरोला, अनिल थपलियाल, अंकित सिंह, पंकज जोशी, दिनेश स्नेही, वीरेंद्र मेहरा, दिनेश भंडारी, आशुतोष रावत, प्रदीप थपलियाल, मंगत मटियाल, हर्ष मणि कृतवान, भीम सिंह नेगी, मीनाक्षी पोखरियाल, अनीता देवी, मीरा नेगी, अंजना कुंवर, मंजू देवी, सुमन रावत, आशीष पवार, जितेंद्र उनियाल, दीपक भंडारी, राहुल कैंतुरा, कविता नेगी, महावीर भंडारी, रश्मि कैंतुरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और शुभकामनाएं दीं।
कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में संगठन प्रदेश में मजबूती से कार्य करेगा तथा 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सभी मिलकर काम करना होगा
