Uttarakhandगौचर

पाॅलिटेक्निक गौचर के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया दमखम

के एस असवाल गौचर / चमोली। 19 मार्च पाॅलिटेक्निक गौचर के वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने दिखाया दमखम
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आकर्षक मार्च पास्ट के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक गौचर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन 800 मीटर दौड़ में साहिल नेगी तथा 400 मीटर दौड़ में दिव्या ने प्रथम स्थान हासिल किया।


‌‌ खेल मैदान गौचर में बृहस्पतिवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में सीमा सड़क संगठन की 66 आरसीसी के कमान अधिकारी मनोहर कुमार ने ध्वजारोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों के लिए सकारात्मक सोच और स्वस्थ शरीर दोनों आवश्यक हैं। खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि इनके माध्यम से देश का नाम भी रोशन किया जा सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
संस्थान के प्रधानाचार्य राजकुमार यादव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की शुरुआत गत वर्ष के चैम्पियन आयुष और अंजली द्वारा मशाल दौड़ के साथ हुई। इसके बाद एनसीसी, साराभाई हाउस, बोस हाउस, विश्वेश्वरैया हाउस और भाभा हाउस के प्रतिभागियों ने शानदार मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। वहीं छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।


प्रतियोगिता के पहले दिन हुऐ 800 मीटर दौड़ में साहिल ने प्रथम, आयुष द्वितीय और प्रियांशु तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ में दिव्या ने प्रथम, रिया द्वितीय और प्रियंका तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग की भाला फेंक प्रतियोगिता में सचिन प्रथम, प्रियांशु द्वितीय और सोमबीर राणा तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में दिव्या, रिया और अंजली ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में बालक वर्ग से अभिषेक खंडूड़ी प्रथम, हर्षित गैरोला द्वितीय और अक्षय कुमार तृतीय रहे। बालिका वर्ग में रिया प्रथम, दिव्या द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। चक्का फेंक में बालक वर्ग से हर्षित गैरोला प्रथम, जितेंद्र द्वितीय और अभिषेक खंडूड़ी तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में रिया प्रथम, दिव्या द्वितीय और साक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में आयुष प्रथम, प्रवीण द्वितीय और साहिल नेगी तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर अनुज कुमार, आशीष नेगी, मनीष नेगी, लक्ष्मण रावत, राकेश पाल, मांगेराम, अरविंद, मोनिका नेगी, पूनम असवाल, आरती बडोनी, शालिनी, संजय सिंह, ज्योत्सना रावत, रणधीर बिष्ट सहित कई लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शीतल बैरवाण और प्रदीप बुटोला ने संयुक्त रूप से किया।

K. S. Aswal