कोटद्वार

लालढांग–चिल्लरखाल रोड और गैस किल्लत पर फूटा गुस्सा, कोटद्वार में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

 

कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अगर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी के कार्यकाल में तैयार एलीवेटेड रोड योजना पर काम जारी रहता, तो आज यह सड़क बनकर तैयार हो चुकी होती।
👉 आरोप है कि सरकार बदलने के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, जिससे जनता को आज भी खराब सड़क और जोखिम का सामना करना पड़ रहा है।
🔥 वहीं गैस संकट को लेकर भी लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
➡️ उपभोक्ताओं को 45 दिनों तक गैस सिलेंडर का इंतजार करना पड़ रहा है
➡️ महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है
कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा।

कोटद्वार। लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग और गैस सिलेंडर की भारी किल्लत को लेकर आज कोटद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। शिगडी् चौराहे पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन और स्थानीय नागरिक शामिल हुए तथा जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर कांग्रेस वक्ताओं ने कहा कि यदि पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी के कार्यकाल में तैयार किए गए प्रस्तावों पर समय रहते कार्य होता, तो आज लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर एलीवेटेड रोड का निर्माण हो चुका होता। उन्होंने बताया कि नेगी जी ने अपने कार्यकाल में इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण हेतु वित्तीय स्वीकृति भी दिलवा दी थी और कार्य भी प्रारंभ करवा दिया था, लेकिन सरकार बदलने के बाद भाजपा सरकार द्वारा इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया, जिसके कारण आज भी यह परियोजना अधर में लटकी हुई है।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार की उदासीनता और सही पैरवी के अभाव में जनता की यह प्रमुख मांग अब तक पूरी नहीं हो पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान गैस सिलेंडर की भारी किल्लत का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया गया। वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में आने के बावजूद भी उपभोक्ताओं को 45 दिनों तक गैस सिलेंडर के लिए इंतजार करना पड़ रहा है, जो कि पूरी तरह अनुचित है। इस समस्या से आम जनता, विशेषकर महिलाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की कि लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग पर एलीवेटेड रोड का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए तथा गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था को तुरंत सुचारू किया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन जनहित के मुद्दों को लेकर जारी रहेगा और जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। अध्यक्षता पूर्व पार्षद जगदीश मेहरा जी ने की, संचालन कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत जी और विजय मेहरा जी ने सयुक्त रूप में किया।

इस अवसर पर सतेंद्र सिंह नेगी जी, पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान पूर्णचंद शर्मा, हयात सिंह मेहरा,राम प्रकाश , महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी,पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, विधानसभा अध्यक्ष साबर सिंह नेगी, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सुधा असवाल, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत,लक्ष्मी देवी, शांति देवी डबराल, पूर्व प्रधान हरीश रावत, पूर्व प्रधान मंगत राम, जय प्रकाश, महानंद, हरेन्द्र सिंह नेगी,एस सी एस टी प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष शूरवीर सिंह खेतवाल, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष बृजपाल सिंह नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सेमवाल, संरक्षक देवेंद्र सिंह नेगी, सोशल मीडिया प्रदेश महासचिव रूपेंद्र सिंह नेगी, पूर्व जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अमित राज, प्रदेश महासचिव सोशल मीडिया नीरज बहुगुणा,नगर प्रवक्ता राकेश शर्मा,सोशल मीडिया महानगर अध्यक्ष कमल किशोर, प्रदेश महासचिव विनीता भारती, प्रदेश महासचिव गीता सिंह,जानकी बुड़ाकोटी, सुशीला गुसाई, उर्मिला बौखंडी, दमयंती देवी, अनिल वर्मा, धर्मेंद्र सिंह रावत,विनोद नेगी, सुदर्शन सिंह भंडारी, हुकुम सिंह , कार्यालय सचिव राजीव कपूर, महामंत्री मानशेर सिंह सैनी, चंपा देवी, पूनम मेहरा, भवंति देवी, भागीरथी देवी , बसंती देवी, पुष्पा जोशी, जतिन सिंह, आशीष, संदीप, सुदीप, मुकेश नेगी, अमित भास्कर, संदीप नेगी, भीम सिंह नेगी, अर्जुन सिंह बिष्ट, ललित, गोपाल बिष्ट, उम्मेद सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह गुसाई, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, निर्मला नेगी, नंदन सिंह, चंद्रमोहन सिंह, समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Uma Shankar Kukreti