देहरादूनलखनऊ

उत्तराखंड प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ना परिषद का मुख्य उद्देश्य – ओम प्रकाश भट्ट

 

लखनऊ, 13 सितम्बर

अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा (रजि.), भारत के तत्वावधान में आज वृंदावन योजना सेक्टर-11 स्थित ज्ञान सरोवर विद्यालय में उत्तराखंड राज्य मंत्री एवं उत्तराखंड प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष माननीय श्री ओम प्रकाश भट्ट जी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लखनऊ की उत्तराखंड प्रवासी संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय उत्तराखंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भवान सिंह रावत, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अशोक असवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री हेमंत गढ़िया, श्री पूरन बिष्ट, श्री आर.पी. जुयाल, श्री बी.एस. डोलिया, श्री महावीर खंतवाल, उत्तराखंड महापरिषद के अध्यक्ष श्री हरीश चंद्र पंत, महामंत्री श्री भरत बिष्ट, संयोजक श्री दीवान सिंह अधिकारी, श्री मंगल सिंह रावत, पर्वतीय महापरिषद के अध्यक्ष श्री गणेश जोशी, महामंत्री श्री महेंद्र सिंह रावत, श्री के.एन. पाठक, आपसी गढ़वाली भाईचारा समिति के अध्यक्ष श्री जे.पी. तिवारी, श्री शैलेंद्र रावत, श्री हरीश रौतेला, श्री जगदीश बिष्ट, श्रीमती संगीता रावत, श्रीमती सुनंदा असवाल, श्रीमती बिमला बिष्ट, श्रीमती नीलम जुयाल, श्रीमती रेनू शर्मा आदि कई प्रवासी जनों ने पुष्पगुच्छ, माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सभा को संबोधित करते हुए माननीय ओम प्रकाश भट्ट जी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के निर्माण में उत्तराखंड प्रवासियों का विशेष योगदान रहा है। प्रवासियों को उत्तराखंड की जड़ों से जोड़ना परिषद का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने प्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास के लिए एक गाँव गोद लेकर अपनी भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में रहने वाले उत्तराखंड प्रवासियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहिए। उत्तराखंड प्रवासी परिषद का उद्देश्य प्रवासियों को प्रदेश की संस्कृति, परंपराओं और विकास से निरंतर जोड़ना है।