Crimeदेहरादून

राजपुर में मुठभेड़: ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

देहरादून!
राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी गांव में सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को ब्रिगेडियर मुकेश हत्या मामले में शामिल संदिग्ध बदमाशों की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा किया।
गुनियाल गांव के जंगल में पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि दूसरे बदमाश ने भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।


घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटनास्थल से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायल बदमाश की स्थिति की जानकारी ली। फिल्ड यूनिट द्वारा मौके का निरीक्षण किया जा रहा है।

Uma Shankar Kukreti