Crimeदेहरादून

देहरादून: रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड में 10वां आरोपी भी गिरफ्तार, सभी आरोपी अब पुलिस हिरासत में

देहरादून के राजपुर क्षेत्र में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक और फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल सभी 10 अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
30 मार्च 2026 की सुबह जोहड़ी गांव में हुई फायरिंग की घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, फरार चल रहा 10वां आरोपी वैभव कुमार (निवासी यमुनानगर, हरियाणा) लगातार पुलिस की निगरानी में था। आखिरकार 5 अप्रैल 2026 को उसे भी राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, अब सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी का न्यायालय से हत्या की धाराओं में रिमांड भी लिया जा चुका है।
इस कार्रवाई से पुलिस ने मामले में तेजी से पर्दाफाश कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का मजबूत संदेश दिया है।

Uma Shankar Kukreti