गौचरचमोली

गौचर पॉलीटेक्निक के छात्र- छात्राओ को दी गयी यातायात नियमों की जानकारी।

के एस असवाल गौचर चमोली : सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत राजकीय पॉलीटेक्निक गौचर में छात्र- छात्राओ को यातायात सम्बंधित नियमों की जानकारी दी गयी,

जिसमें हैलमेट का प्रयोग करने , ओवर स्पीड ना करने ,वाहन चलाते से मोबाइल का प्रयोग ना करने ,सड़क दुर्घटना से बचाव की जानकारी ए आर टी ओ कर्णप्रयाग अभिषेक भटगाई द्वारा दी गयी।

परिवहन विभाग द्वारा कलेन्डर,डायरी भी वितरण की गयी।इस दौरान ए आर टी ओ कर्णप्रयाग अभिषेक भटगाई, प्रधान सहायक असलम अली,कनिष्ठ सहायक सौरभ बिष्ट, कु,वैशाली, अजीत कुमार,राजकीय पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य राजकुमार, अरविन्द रावत,मौजूद रहे।

K. S. Aswal