हरिद्वार

चारधाम यात्रा-2026: हरिद्वार में IG विम्मी सचदेवा ने संभाली तैयारियों की कमान, व्यवस्थाओं का किया सघन निरीक्षण

📍 हरिद्वार | विशेष रिपोर्ट
चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस महानिरीक्षक (पी एंड एम) उत्तराखण्ड, श्रीमती विम्मी सचदेवा ने हरिद्वार पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।


इस दौरान उन्होंने सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह, एसपी क्राइम/ट्रैफिक, एसपी सिटी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार हरिद्वार में पार्किंग व्यवस्था, हॉल्टिंग पॉइंट्स, पंजीकरण केंद्रों और भीड़ प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। IG ने तैयार किए गए रोडमैप के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।
🔍 स्थलीय निरीक्षण में दिखी सख्ती
बैठक के बाद IG विम्मी सचदेवा ने पुलिस टीम के साथ शहर के विभिन्न पार्किंग स्थलों, हॉल्टिंग पॉइंट्स और रजिस्ट्रेशन सेंटरों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समय रहते सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
🚨 फोकस: सुरक्षित और सुव्यवस्थित यात्रा
चारधाम यात्रा को लेकर इस बार प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और सुरक्षा का अनुभव मिल सके।

Uma Shankar Kukreti