Uttarakhand

महापौर विकास शर्मा ने तेजी से शिलान्यास कर दिए लाखों के विकास कार्य

रुद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने जनता के वादों को पूरा करने के क्रम में वार्ड 37 रविंद्र नगर, वार्ड 3 व 4 ट्रांजिट कैंप में करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन किया। वार्ड 37 में पार्षद विष्णु सिंह के साथ क्षितिज राय के घर से शंकर गोलदार तक 3.54 लाख की सीसी सड़क व नाली का नारियल तोड़कर शुभारंभ हुआ । वार्ड 3 में 9.60 लाख व 7.62 लाख की सड़कें पार्षद शुभम दास व बंगाली कल्याण समिति अध्यक्ष दिलीप अधिकारी की मौजूदगी में शुरू हुईं। वार्ड 4 में 7.99 लाख की सड़क व नाली का कार्य पार्षद सुशील मंडल व अन्य ने संपन्न किया।

 

कार्यक्रमों में स्थानीय लोगों ने महापौर का भव्य स्वागत किया, मिठाई बांटी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में नारे लगाए। महापौर ने जनसभाओं में रुद्रपुर को आधुनिक शहर बनाने का संकल्प दोहराया । उन्होंने सड़क, नाली, पानी, बिजली व सफाई को प्राथमिकता बताई।उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा पिछले वर्ष 102 करोड़ के 56 कार्य पूरे हुए, अब दूसरे चरण में 75 नई परियोजनाएं शुरू  महापौर ने कहा कि कोई गली कच्ची नहीं रहेगी, हर मोहल्ले में पक्की सड़क व सुविधाएं पहुंचेंगी। पारदर्शिता के लिए वार्ड स्तर पर टीम गठित कर शिकायतें घर-घर सुलझाई जाएंगी। उन्होंने सीएम धामी की नीतियों की सराहना की व सबको एकजुट होने का आह्वान किया।कार्यक्रमों में विरेंद्र तिवारी, संजय हालदार, विपुल राय, विश्वजीत बाला, संजीत, फणेंद्र नाथ, निखिल राजू मजूमदार, शिवपद सरकार, तपन, केके त्रिपाठी, हरीश पांडेय, आनंद तिवारी, सोनू राय, रोहित मलिक, बंटी, करण सिंह, कमल मौर्य, सुमित राय, सूरज रामधारी, गंगवार, गणपत सैनी, चोखे लाल, डॉ. मेहस, पिंटू राय, शुभम मंडल सहित कई लोग मौजूद रहे ।

Shubham Mishra