Uttarakhand

रूट क्लब’ ने छात्रों को वितरित की शैक्षिक किट*

 

पीलीभीत। सामाजिक संस्था ‘द रूट क्लब’ ने शहर के रेलवे स्टेशन चौराहे पर स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल में नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत पर बच्चों को उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष किट वितरित किए। इन किटों में पढ़ाई से जुड़े जरूरी सामान शामिल थे। जिन्हें पाकर छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

 

संस्था का उद्देश्य बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उन्हें प्रोत्साहित करना है। क्लब का उद्देश्य है कि जनपद के ये होनहार बच्चे सेना, डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस, वैज्ञानिक, इंजीनियर व राजनेता बनकर भारत और पीलीभीत का नाम विश्व पटल पर रोशन करें। पीलीभीत पहले ही विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना चुका है, और ये बच्चे देश के भविष्य हैं।कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अरीब अहमद वारसी ने बच्चों से स्नेहपूर्वक पढ़ाई पर जोर देने और जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। संस्था के सचिव एडवोकेट शिवम कश्यप ने शुभकामनाएं दीं। क्लब सदस्य मो. अली, हर्ष मेहता, ओम वर्मा, मो. जिलानी, मो. फरहान व सैय्यद हन्नान उपस्थित रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य मिथलेश कश्यप व प्रबंधक सुरेश कौशल भी मौजूद रहीं।

Shubham Mishra