ऋषिकेशदेहरादून

*चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में नव स्थापित बीकेटीसी कार्यालय का अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने औचक निरीक्षण, किया*

 

• *यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

• *बीकेटीसी कार्यालय, आईटी सेल, मीडिया सेंटर व सभागार का निरीक्षण; तीर्थयात्रियों की समस्याएं सुन दिए निर्देश*

ऋषिकेश 28अप्रैल।
चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप परिसर, ऋषिकेश स्थित श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के नव स्थापित कार्यालय का बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं तथा निर्मित विभिन्न कार्यालय कक्षों का जायजा लिया ताकि यथा शीघ्र बीकेटीसी कार्यालय का संचालन सुनिश्चित हो सके।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने कार्यालय कक्ष, पूछताछ काउंटर,आईटी सेल, मीडिया सेंटर तथा सभागार का निरीक्षण करते हुए निर्माण एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही ट्रांजिट कैंप परिसर में यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी अवलोकन किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुचारु एवं सुदृढ़ रखी जाएं। उन्होंने आईटी और सूचना तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सहसंयोजक अमन कुकरेती, नितिन शर्मा, खुमेद्र सिंह, पीआरओ अजय जी, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, कार्यालय प्रभारी संजय भट्ट, विनोद नौटियाल निर्माण एजेंसी के विनोद कुमार , सागर कश्यप आदि मौजूद रहे।

 

Uma Shankar Kukreti