UPCLदेहरादून

वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रयासों के लिए यूपीसीएल सम्मानित

देहरादून, 08 अक्टूबर 2026।
वन विभाग द्वारा आयोजित वन्य जीव सप्ताह-2026 कार्यक्रम में वन्य जीवों की सुरक्षा की दिशा में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) को सम्मानित किया गया।

यूपीसीएल द्वारा डॉग कंडक्टर केबल को कवर्ड कंडक्टर केबल से बदले जाने के परिणामस्वरूप विद्युत नेटवर्क को अधिक सुरक्षित बनाने तथा वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की कार्यक्रम में सराहना की गई। इसके लिए यूपीसीएल को Appreciation प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक महोदय को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक महोदय ने कहा कि ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ विद्युत नेटवर्क को अधिक सुरक्षित बनाना भी यूपीसीएल की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित बनाकर मानव जीवन के साथ-साथ वन्य जीवों के लिए भी सुरक्षित वातावरण तैयार करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

वन्य जीवों और पर्यावरण की सुरक्षा के साथ सुरक्षित विद्युत व्यवस्था की दिशा में यूपीसीएल की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है।