खटीमा में सीएम धामी ने सुनी जन समस्याएं, तत्काल समाधान के दिए निर्देश
खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को खटीमा पहुंचे। हेलीपैड पर उतरने के बाद वे कैंप कार्यालय लोहियाहेड गए, जहां उन्होंने जनता और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। सीएम ने विभिन्न जनसमस्याओं को गौर से सुना और अधिकारियों को इनके शीघ्र समाधान के सख्त निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं का निपटारा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, कैबिनेट मंत्री विनय रुहेला, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, मुकेश कुमार, दान सिंह रावत, सतीश भट्ट, भवानी भंडारी उपस्थित रहे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, एएसपी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, तहसीलदार वीरेंद्र सजवान सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व जनता भी मौजूद रही। सीएम का यह दौरा स्थानीय स्तर पर विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
