देहरादून

*UPES विश्वविद्यालय में SDRF उत्तराखण्ड की फायर सेफ्टी मॉक ड्रिल एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता अभियान आयोजित*

 

एसडीआरएफ उत्तराखण्ड द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) विश्वविद्यालय परिसर, प्रेमनगर, देहरादून में फायर सेफ्टी अवेयरनेस, आपदा प्रबंधन जागरूकता एवं मॉक ड्रिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन SI अनूप रमोला के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, फैकल्टी एवं विश्वविद्यालय स्टाफ को अग्नि सुरक्षा, आपदा से बचाव, आपातकालीन प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली एवं विभिन्न रेस्क्यू तकनीकों के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था।

कार्यक्रम के दौरान कुल 424 प्रतिभागियों को SDRF टीम द्वारा फायर सेफ्टी उपकरणों के प्रभावी प्रयोग, प्राथमिक प्रतिक्रिया (First Response), भवन से सुरक्षित निकासी (Evacuation Drill), आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता एवं बचाव कार्यों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। साथ ही आग लगने जैसी आपात स्थिति में घबराहट से बचते हुए त्वरित एवं समन्वित प्रतिक्रिया देने के उपायों पर विशेष बल दिया गया।

आयोजित मॉक ड्रिल के माध्यम से प्रतिभागियों को वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा उपायों का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान सुरक्षित निकासी, टीम समन्वय, आपातकालीन सूचना संप्रेषण एवं जनहानि को न्यूनतम करने की प्रक्रियाओं का लाइव प्रदर्शन कर प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया।

एसडीआरएफ उत्तराखण्ड द्वारा समय-समय पर शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में जन-जागरूकता अभियान, आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण एवं मॉक ड्रिल आयोजित कर आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु प्रशिक्षित किया जाता रहा है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विश्वविद्यालय प्रशासन ने SDRF उत्तराखण्ड की कार्यशैली, आपदा प्रतिक्रिया क्षमता एवं जन-जागरूकता के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायी बताया।

Uma Shankar Kukreti