गौचर आनलाईन दवा की बिक्री बंद के विरोध में सभी मेडिकल स्टोर रहे बन्द
के एस असवाल गौचर चमोली , गौचर आनलाईन दवा की बिक्री बंद के विरोध में सभी मेडिकल स्टोर रहे बन्द गौचर .नगर क्षेत्र के मेडिकल स्टोर बुधवार को आनलाईन दवा की विक्री बंद एवम कारपोरेस्टस द्वारा भारी छूट और नकली दवाइयों से देश बचाओ के विरोध में गौचर के सभी मेडिकल स्टोर बंद रहे जिस कारण चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों एवम नगर क्षेत्र और दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को दवाइयों के लिए जूझना पड़ा डा दिनेश जोशी ने कहा कि आनलाईन की दवाइयों पर सरकार को रोक लगानी चाहिए अधिकांश लोग सस्ती दवा के चक्कर में दवाइयां मंगवा रहे हैं पर कई दवाइयां नकली आ रही हैं जो कि नुकसान दायक है इस अवसर पर व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल एवम जिला महामंत्री व्यापार मंडल चमोली सुनील पंवार ने कहा कि आन लाईन सामान को बंद किया जाना चाहिए जिससे हजारों लोग बेरोजगार हो चुके हैं और व्यापारिक लोगों को अपनी दुकान का किराया देना भी अब भारी पड़ रहा है जिस कारण अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी हैं इस अवसर पर दिनेश बिष्ट धनंजय सेमवाल दीपा पाठक मयंक खत्री मगनानंद मिश्रा अंजली नेगी सावित्री संजीवनी आदि लोगों ने आनलाईन सामान मंगवाने पर सरकार से रोक लगवानी की मांग की
