Uttarakhand

राज्यपाल गुरमीत सिंह का पंतनगर आगमन, स्वागत के बाद नैनीताल के लिए प्रस्थान

पंतनगर। महामहिम राज्यपाल उत्तराखण्ड ले.ज. (सेनि.) गुरमीत सिंह रविवार को दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। पहुंचने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी ने उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, रेखा कोहली, तहसीलदार दिनेश कुटौला समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। राज्यपाल ने एयरपोर्ट पर अल्प विश्राम के बाद नैनीताल के लिए प्रस्थान किया। उनके पंतनगर आगमन और आगे की यात्रा के दौरान सुरक्षा व संचालन की जिम्मेदारियाँ जिला प्रशासन ने संभाली।

Shubham Mishra