*एसएसपी दून के नेतृत्व में मानवता का फर्ज निभाती दून पुलिस*
देहरादून 02/06/2026*
*घरवालो से नाराज होकर महाराष्ट्र से देहरादून पहुँची महिला को परिजनों से मिलाकर दून पुलिस ने लौटाई परिवार की खुशियां*
*महिला को सकुशल वापस पाकर परिजनों ने की उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा*
*दून पुलिस का किया आभार व्यक्त*
दिनांक – 31/05/2026 की अपरान्ह विकासनगर पुलिस को विकासनगर बस स्टैंड क्षेत्र में एक महिला परेशान अवस्था में घूमती हुई दिखाई दी जिसे महिला पुलिसकर्मी द्वारा विश्वास में लेते हुए उससे प्रेम पूर्वक जानकारी की गई तो महिला द्वारा बताया गया कि वो महाराष्ट्र की रहने वाली है तथा किसी बात को लेकर परिजनों से हुए विवाद के कारण वो अपना घर छोडकर निकल आई। महिला से उसके परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी करते हुए सम्पर्क किया गया तो महिला के परिजनों द्वारा बताया गया कि महिला के नाराज होकर घर से चले जाने के उपरान्त परिजनों द्वारा उसे सभी सम्भावित स्थानों पर ढूंढा गया तथा कही न मिलने पर उनके द्वारा दिनांक 17/05/2026 को थाना बीजापुर नोका महाराष्ट्र में महिला की गुमशुदगी दर्ज करायी गई तथा महाराष्ट्र पुलिस द्वारा भी लगातार महिला की तलाश की जा रही है।
महिला को सुरक्षा की दृष्टि से महिला कर्मी की देखरेख में रखते हुए महिला के परिजनों को कोतवाली विकासनगर पर बुलाया गया तथा दिनांक 01/06/2026 को महिला के परिजनों के कोतवाली विकासनगर पर आने के उपरान्त महिला को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। महिला को सकुशल वापस पाकर महिला के परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।
*पुलिस टीम:*
1- हे0कां0 ज्योती देवराड़ी
