सात जिलों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती,
देहरादून 4 जून 2026
स्वास्थ्य सचिव श्री विनय शंकर पांडेय द्वारा प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सात जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं।
नई तैनाती के अनुसार—
🔹 अल्मोड़ा – डॉ. योगेश पुरोहित
🔹 नैनीताल – डॉ. रशिम पंत
🔹 पिथौरागढ़ – डॉ. हरीश चन्द्र पंत
🔹 पौड़ी – डॉ. मेघना असवाल
🔹 रुद्रप्रयाग – डॉ. अमित कुमार शुक्ला
🔹 टिहरी – डॉ. राम प्रकाश
🔹 उत्तरकाशी – डॉ. श्याम विजय
स्वास्थ्य सचिव ने विश्वास जताया कि इन नियुक्तियों से संबंधित जनपदों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।
भारतीय चिकित्सा परिषद उत्तराखण्ड का कार्यालय हर्रावाला स्थानांतरित
भारतीय चिकित्सा परिषद, उत्तराखण्ड का कार्यालय अब मोथरोवाला रोड, अजबपुरकलां से स्थानांतरित होकर उत्तराखण्ड आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर, रेलवे रोड, हर्रावाला, देहरादून में संचालित किया जाएगा।
रजिस्ट्रार नर्वदा गुसांई द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 1 जून 2026 से परिषद के सभी प्रशासनिक कार्य, अभिलेखीय कार्य एवं पत्राचार नए कार्यालय पते से ही किए जाएंगे।
परिषद ने चिकित्सकों, संस्थानों एवं आमजन से अनुरोध किया है कि 1 जून 2026 के बाद सभी कार्यालय संबंधी कार्यवाही नए पते पर ही करें।

