AIImsCrimeऋषिकेश

ऋषिकेश में सड़क किनारे शराब पीने से रोकने पर फायरिंग, दो युवक घायल

ऋषिकेश में सड़क किनारे शराब पी रहे बाइक सवार तीन बदमाशों को टोकना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। विरोध से नाराज आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें दो युवक गोली लगने से घायल हो गए।
घटना में एक युवक के हाथ में जबकि दूसरे की जांघ में गोली लगी है। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए All India Institute of Medical Sciences Rishikesh में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पूर्व मेयर Anita Mamgai ने एम्स पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से बातचीत कर दोनों युवकों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन से वार्ता कर फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और बदमाशों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

Uma Shankar Kukreti