Uttarakhand

सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक, बाजपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य रक्तदान शिविर — 32 यूनिट रक्त एकत्रित

 

बाजपुर।  विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक, बाजपुर में आईडीबीआई बैंक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र संस्थान के सहयोग से भव्य स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर की सचिव एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) श्रीमती ममता पंत तथा ब्लॉक प्रमुख पति जोरावर सिंह फुलारा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 32 लोगों ने रक्तदान किया । संस्था के कार्यकर्ताओं ने कहा रक्त सिद्धांत से ही एकत्र हो सकता है ऐसे किस मशीन या केमिकल से नहीं बनाया जा सकता है इसलिए युवाओं और अन्य लोगों को रक्तदान के लिए बढ़ कर आना चाहिए। अंत में सेवा चैरिटेबल ब्लड बैंक के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, आईडीबीआई बैंक, आध्यात्मिक क्षेत्र संस्थान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सहयोगी संस्थाओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस पर आयोजित यह शिविर सामाजिक सेवा, जनजागरूकता और मानवता के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा।

मुख्य आतिथ्य और प्रेरणा

मुख्य अतिथि ममता पंत ने स्वयं रक्तदान करके समाज को रक्तदान के प्रति प्रेरित किया। उनके साथ पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद और शिवानी ने भी रक्तदान किया। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और आमजन से नियमित स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया।

रक्तदान और सहभागिता

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सा लिया और कुल 32 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक एकत्रित किया गया। पराविधिक कार्यकर्ता मोहम्मद शहीद, निशा परवीन, संगीता, शिवानी, अंजलि, शशि गुप्ता, बृजबाला शर्मा, ममता शर्मा तथा गीता जोशी ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई।

मुख्य उपस्थित लोग

शिविर में आईडीबीआई बैंक की टीम विशेष रूप से मौजूद रही, जिनमें श्री गौतम राज छिब्बर (रीजनल हेड), श्री गुरबीर सिंह रंधावा (रीजनल कोऑर्डिनेटर), श्री रोहित त्रिपाठी (रीजनल कोऑर्डिनेटर), श्री दिवाकर यादव (रीजनल ऑफिस), श्री पुष्पेंद्र कुमार (ब्रांच मैनेजर), हरमन सिंह, अकबर और अरविंद सागर शामिल थे। बैंक के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अन्य गणमान्य अतिथियाँ

डॉ. हरिओम पांडे, डॉ. पूनम पांडे, गुरमुख सिंह, चंद्रजीत कौर, समीर चौहान, मनजीत हुसैन, अमरजीत चौधरी, सौरव वत्स, धीरेंद्र जोशी, लखविंदर सिंह नागी, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक जॉर्डन लाल, वरिष्ठ पत्रकार रमेश चंद्र, अमित सैनी, जीवन सैनी, समाजसेवी जगतार सिंह बाजवा तथा कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मेजर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी डॉ. सौरभ परमार, डॉ. एस. दीक्षित, जगतार सिंह बाजवा एवं मेजर सिंह सहित अन्य अतिथियों ने रक्तदाताओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

 

Shubham Mishra