Healthदेहरादून

गोर्खाली सुधार सभा ने आयोजित किया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 150 लोगों ने उठाया लाभ

आज गोर्खाली सुधार सभा द्वारा ग्राफिक एरा हाॅस्पिटल के सौजन्य से निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया

निशुल्क आंखों की जांच एवं औषधि सुविधा,
सामान्य रोग जांच एवं परामर्श, गैस्ट्रो विशेषज्ञ जांच एवं परामर्श,
हड्डी रोग विशेषज्ञ जांच एवं परामर्श।
दंत चिकित्सा

देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा द्वारा आज ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क सामान्य स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर में आंखों की जांच एवं निःशुल्क औषधि वितरण, सामान्य रोग जांच एवं परामर्श, गैस्ट्रो विशेषज्ञ परामर्श, हड्डी रोग विशेषज्ञ परामर्श तथा दंत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर ग्राफिक एरा हॉस्पिटल के डॉ. रत्नेश पाठक (फिजिशियन), डॉ. सैलेश जैन (डेंटल), डॉ. एम. सुधीर (गैस्ट्रो), डॉ. सूरज मिश्रा (नेत्र रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. आकाशदीप सिंह (ऑर्थो विशेषज्ञ) ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया।
गोर्खाली सुधार सभा के केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापा ने बताया कि सभा द्वारा समय-समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा सुब्बा चंद, महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्री, श्री मधुसूदन शर्मा, श्रीमती प्रभा शाह सहित विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

#GorkhaliSudharSabha #HealthCamp #GraphicEraHospital #Dehradun #FreeHealthCheckup #UttarakhandNews #MedicalCamp #SocialService