देहरादून

उत्तराखंड में प्रवक्ताओं के पारस्परिक तबादले, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

माध्यमिक शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, 10 जोड़ी प्रवक्ताओं के पारस्परिक स्थानांतरण के आदेश जारी

उत्तराखंड में प्रवक्ताओं के पारस्परिक तबादले, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
देहरादून। माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तराखंड ने

वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम-2017 के प्रावधानों के तहत प्रवक्ताओं के पारस्परिक (Mutual) स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। यह आदेश निदेशक, माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड कार्यालय, ननूरखेड़ा, देहरादून से जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों के राजकीय इंटर कॉलेजों में कार्यरत 10 जोड़ी प्रवक्ताओं का उनके अनुरोध पर पारस्परिक स्थानांतरण किया गया है। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा गणित विषय के प्रवक्ता शामिल हैं।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित प्रवक्ताओं को आदेश जारी होने की तिथि से सात दिनों के भीतर अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त कार्यमुक्ति अवकाश देय नहीं होगा।
विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।

 

Uma Shankar Kukreti