दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में भाकियू (तोमर) का बड़ा ऐलान, 28 जुलाई को ट्रैक्टरों के साथ डीजीपी कार्यालय देहरादून कूच
मुजफ्फरनगर/देहरादून, 22 जुलाई। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने दिल्ली में हुए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया है।
उन्होंने संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को 28 जुलाई को प्रस्तावित डीजीपी कार्यालय, देहरादून कूच की तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए हैं। चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि 28 जुलाई को ट्रैक्टरों का बड़ा काफिला देहरादून पहुंचेगा और मृतक इकरा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन (तोमर) पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून कूच में शामिल होने तथा अनुशासन बनाए रखने की अपील की।
संगठन का कहना है कि यह कूच मृतक इकरा को न्याय दिलाने और संबंधित मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर किया जाएगा।
