*भद्रकाली मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा का श्रवण करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी*
देहरादून, 24 जुलाई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अनारवाला स्थित भद्रकाली मंदिर में आयोजित शिव महापुराण कथा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कथा का श्रवण भी किया और व्यासपीठ पर विराजमान आचार्य शिव प्रसाद ममगाई का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।

इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, निर्मला थापा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
