उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 11 वरिष्ठ IAS/IFS अधिकारियों के तबादले
देहरादून, 24 जुलाई। उत्तराखंड शासन ने शुक्रवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 वरिष्ठ आईएएस एवं आईएफएस अधिकारियों के दायित्वों में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार कई महत्वपूर्ण विभागों में नए सचिवों की नियुक्ति की गई है।
मुख्य बदलावों में नितेश कुमार झा को पंचायती राज विभाग का सचिव, शिवनाथ रमन को परिवहन विभाग का सचिव एवं आयुक्त-परिवहन, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय को सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव तथा बुजेश कुमार संत को आबकारी विभाग का सचिव बनाया गया है। वहीं सोनिका को विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग, डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग तथा युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग का दायित्व सौंपा गया है। शासन द्वारा जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
मुख्य बदलाव इस प्रकार हैं:
ललित मोहन रयाल से आबकारी विभाग हटाया गया।
नितेश कुमार झा को पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया।
शिवनाथ रमन को परिवहन विभाग का सचिव एवं आयुक्त-परिवहन बनाया गया।
डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय को सूचना प्रौद्योगिकी, सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया।
बुजेश कुमार संत को आबकारी विभाग का सचिव बनाया गया।
डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का सचिव बनाया गया।
सोनिका (IAS) को विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) का सचिव बनाया गया।
युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव बनाया गया।
रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया।
डॉ. पराग मधुकर धकाते (IFS) से पंचायती राज विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस लिया गया।
अभिषेक रुहेला को राज्य सम्पत्ति विभाग का अपर सचिव बनाया गया।
उत्तराखंड केसरी
