Crimeदेहरादून

देहरादून: दशहरा ग्राउंड में चल रहे जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 3 जुआरी गिरफ्तार

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में प्रेमनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड में चल रहे अवैध जुए के खेल का भंडाफोड़ करते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई की रात गोपनीय सूचना मिली थी कि दशहरा ग्राउंड में कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन लोगों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से ₹17,400 नकद और ताश की एक गड्डी बरामद हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी
राव वीरेन्द्र (25 वर्ष), निवासी गंगानगर, राजस्थान
ध्रुव भारद्वाज (25 वर्ष), निवासी लक्ष्मण चौक, देहरादून
सुगम वर्मा (31 वर्ष), निवासी शिव कॉलोनी, पटेलनगर, देहरादून
देहरादून पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत जिलेभर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उत्तराखंड केसरी