DIPRकोटद्वारज्योतिर्मठदुगड्डादेहरादूनपौड़ी

*बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी 7 से 11 अगस्त तक भ्रमण पर रहेंगे*

 

दुगड्डा कोटद्वार में संगठनात्मक बैठक सहित 10 अगस्त को श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं शिव महापुराण कथा में होंगे शामिल

देहरादून / ऋषिकेश 6 अगस्त। वरिष्ठ भाजपा नेता तथा श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी 7 से 11 अगस्त तक भ्रमण पर रहेंगे।

बीकेटीसी अध्यक्ष कोटद्वार, दुगड्डा, पय्याली में भाजपा संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद गौरीकुंड तथा श्री केदारनाथ धाम पहुंचेंगे । इस दौरान वे पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद सहित मंदिर समिति की व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं एवं यात्रा मार्ग पर संचालित विभिन्न विश्राम गृहों का निरीक्षण करेंगे तथा केदारनाथ धाम में श्रावण के पवित्र माह में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल होंगे।

वरिष्ठ भाजपा नेता तथा बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 7 अगस्त को प्रातः देहरादून से प्रस्थान कर कोटद्वार एवं दुगड्डा में संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेने के उपरांत रात्रि विश्राम वन विभाग के फॉरेस्ट गेस्ट हाउस, पय्याली में करेंगे। 8 अगस्त को पय्याली से प्रस्थान कर यात्रा मार्ग पर स्थित बीकेटीसी के यात्री विश्राम गृहों का निरीक्षण करते हुए मैखण्डा(फाटा रूद्रप्रयाग ) पहुंचेंगे, जहां रात्रि विश्राम प्रस्तावित है।
9 अगस्त को मैखण्डा से गौरीकुंड पहुंचकर मंदिर एवं यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद श्री केदारनाथ धाम पहुंचेंगे। 10 अगस्त को प्रातः श्री केदारनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के उपरांत मंदिर समिति की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे तथा श्री केदारनाथ में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होंगे
11 अगस्त को श्री केदारनाथ से प्रस्थान कर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में कार्यालय एवं मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत अपराह्न में उखीमठ होते हुए देहरादून के लिए रवाना होंगे।