देहरादून

पुस्तैनी जमीन की सुरक्षा के लिए मालिक ने की घेरबाड़, अतिक्रमण पर दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

देहरादून, 06 अगस्त 2026

पुस्तैनी भूमि की सुरक्षा के लिए कराई घेरबाड़, अवैध कब्जे पर होगी कानूनी कार्रवाई

डांडा/थानों के रामनगर निवासी रामकिशोर बड़ौनी, पुत्र स्वर्गीय परशुराम बड़ौनी, ने अपनी पुस्तैनी भूमि को अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से एहतियातन घेरबाड़ कराई है।

रामकिशोर बड़ौनी ने स्पष्ट किया कि यह कदम केवल अपनी वैधानिक संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई भी व्यक्ति उनकी उक्त भूमि पर अवैध कब्जा करने अथवा अतिक्रमण का प्रयास करता है, तो उसके विरुद्ध प्रचलित कानून के तहत विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आमजन से भी अपील की कि बिना वैध दस्तावेज एवं अनुमति के किसी भी निजी भूमि पर कब्जा करने या अतिक्रमण करने का प्रयास न करें।