देहरादून

देहरादून: उत्तराखंड जल संस्थान ने जारी की सार्वजनिक सूचना, अब ऑनलाइन जमा होगा पानी का बिल

नए कनेक्शन के आवेदन और अन्य विभागीय सुविधाओं के लिए भी वेबसाइट का करें उपयोग

देहरादून। उत्तराखंड जल संस्थान ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पानी के बिल के भुगतान, नए कनेक्शन के लिए आवेदन और अन्य विभागीय सुविधाओं से संबंधित कार्यों के लिए ऑनलाइन वेबसाइट के उपयोग की अपील की है। इस संबंध में विभाग की ओर से सार्वजनिक सूचना जारी की गई है।

जारी सूचना के अनुसार, उपभोक्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट uttarajal.uk.gov.in के माध्यम से अपने पानी के बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध Quick Payment विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद उपभोक्ता अपने पुराने खाता नंबर, नए खाता नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से बिल संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

बिल भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उपभोक्ताओं को कैप्चा कोड भरकर Accept और Submit विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद Proceed to Payment के माध्यम से भुगतान किया जा सकता है। वेबसाइट पर बिल डाउनलोड करने की सुविधा भी उपलब्ध बताई गई है।

विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठाएं और बिल भुगतान सहित अन्य कार्यों के लिए आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें।

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

ऑनलाइन बिल भुगतान और अन्य जानकारी के लिए विभाग की ओर से निम्नलिखित मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं:

  • 7017487137
  • 8679078266
  • 9897631995

यह सार्वजनिक सूचना अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान, पित्थूवाला, देहरादून की ओर से जारी की गई है।

आधिकारिक वेबसाइट: https://uttarajal.uk.gov.in