एम्स ऋषिकेश में विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
एंटीबायोटिक दवाओं के जिम्मेदार उपयोग, संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण पर दिया गया जोर; नुक्कड़ नाटक, कार्यशाला और वीडियो प्रतियोगिता के माध्यम से किया जागरूक
ऋषिकेश। विश्व एंटीमाइक्रोबियल जागरूकता सप्ताह (World Antimicrobial Awareness Week–WAAW) 2026 के तहत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में शुक्रवार को जागरूकता एवं शैक्षिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करना, संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के उपायों को सुदृढ़ करना और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
दिनभर आयोजित कार्यक्रमों के दौरान एम्स के ओपीडी काउंटरों पर रोल प्ले एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को हाथों की स्वच्छता, संक्रमण से बचाव तथा एंटीबायोटिक दवाओं के सही और जिम्मेदार उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। इन प्रस्तुतियों के जरिए आम लोगों को संदेश दिया गया कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।
कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सिंग अधिकारियों के लिए ‘डायग्नोस्टिक स्टीवर्डशिप’ (जांच के उचित उपयोग) विषय पर विशेष कार्यशाला भी आयोजित की गई। डॉ. प्रतिमा गुप्ता, डॉ. वन्या सिंह एवं डॉ. रंजना रोहिल्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला में मरीजों की स्थिति के अनुसार सही डायग्नोस्टिक जांच का चयन, जांचों के विवेकपूर्ण उपयोग और नमूने (सैंपल) लेने की उचित प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला का उद्देश्य जांच प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, सटीक और गुणवत्तापूर्ण बनाना रहा।
इस अवसर पर WAAW 2026 की थीम पर आधारित जागरूकता वीडियो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें संस्थान के फैकल्टी सदस्यों, नर्सिंग अधिकारियों, रेजिडेंट डॉक्टरों, मेडिकल, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विद्यार्थियों तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के माध्यम से रचनात्मक प्रस्तुतियों के जरिए एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के सही उपयोग और एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस की रोकथाम का संदेश प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में आयोजन अध्यक्ष डॉ. पी. के. पांडा, आयोजन सचिव डॉ. वन्या सिंह, डीएमएस डॉ. रवि कालरा एवं डॉ. अजीत सिंह, डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. आशीष भूते, डॉ. रंजना रोहिल्ला, कैप्टन कल्पना, सुश्री सीमा, सुश्री पुष्पा, श्री गिरिराज, श्री आशुतोष, सुश्री सुमन, सुश्री राम्या एवं श्री धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य नर्सिंग अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सहभागिता की।
एम्स ऋषिकेश की इस पहल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में संक्रमण नियंत्रण, एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग और जनस्वास्थ्य के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश प्रसारित किया गया।
कार्यक्रम में सीएफएम विभाग की डॉ. वर्तिका सक्सेना ने कहा कि जागरूकता वीडियो जैसे रचनात्मक माध्यम आम जनता को शिक्षित करने में प्रभावी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल दवाओं के जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देकर एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) की चुनौती से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।