उत्तराखंड से अग्निशमन में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए फायर स्टेशन सेकेंड आॅफिसर श्री देवेंद्र सिंह और प्रताप सिंह राणा को राष्ट्रपित के अग्निशमन सेवा मेडल से सम्मानित किया गया। मेधावी सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्निशमन सेवा पदक लिडिंग फायरमेन श्री श्याम सिंह, श्री दिनेश चंद्र पाठक और श्री लक्ष्मण सिंह नेगी को प्रदान किया गया।
गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित होंगे अधिकारी व कर्मी
इनमें एडीजी ( कानून व्यवस्था) वी मुरुगेशन को चुना गया है। आईपीएस मुरुगेशन विभाग के मुख्य प्रवक्ता भी हैं।
इसके अलावा एएसपी राकेश चन्द्र देवली, डीएसपीश्याम दत्त नौटियाल, डीएसपी पंकज गैरोला,सब इंस्पेक्टर गिरिबर सिंह रावत व हेड कांस्टेबल अमीर चंद को गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति के पुलिसपदक से सम्मानित किया जाएगा।
गिरबर सिंह रावत (उप निरीक्षक उत्तराखंड पुलिस) को गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत सरकार द्वारा पुलिस पदक से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है।
गिरबर सिंह रावत मूल रूप से जनपद पौड़ी गढ़वाल के ग्राम भैसवाड़ा, पट्टी कण्डारसयुं तहसील चाकीसैण, विधानसभा श्रीनगर के रहने वाले हैं। वर्तमान समय में पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून में तैनात हैं।
पूर्व में उनको उनकी कार्यकुशलता व कर्मठता के लिए 02 बार सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह व उत्कृष्ट कार्य हेतु उत्कृष्ट सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया जा चुका है।