Saturday, July 27, 2024
Latest:
देहरादून

बिग ब्रेकिंग-मुख्यमंत्री धामी के निजी सचिव की पुत्री का आकस्मिक निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री ने किया गहरा दुख व्यक्त

 

 

उत्तराखंड के सचिवालय में शोक की लहर दौड़ गई है जानकारी के अनुसार सचिवालय के वरिष्ठ निजी सचिव और लोक कलाकार भूपेंद्र सिंह बसेड़ा की पुत्री का आकस्मिक निधन हो गया बताया जा रहा है कि वरिष्ठ निजी सचिव की पुत्री का पिथौरागढ़ में निधन हुआ जिससे सचिवालय में शोक की लहर दौड़ गई है बसेड़ा मुख्यमंत्री धामी के निजी सचिव है

वही सचिवालय संघ ने भी उनकी पुत्री के आकस्मिक निधन पर शोक दुःख जताया हैं अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा की भगवान शोक संतप्त परिवार क़ो ये दुःख सहने की शक्ति दें सचिवालय के हमारे प्रिय साथी श्री भूपेंद्र सिंह बसेड़ा जी, वरिष्ठ निजी सचिव की सुपुत्री के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है, भगवान शोक संतृप्त परिवार को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें तथा मृत शरीर को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें 🕉 शांति

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने वरिष्ठ निजी सचिव श्री भूपेंद्र बसेड़ा की सुपुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *