देहरादून :- उत्तरकाशी के दो जाने-माने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलनकारी लक्ष्मण सिंह और सोहन सिंह के निधन पर उत्तराखंड कांग्रेस ने शोक व्यक्त किया है ।
कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ,नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हदयेश ,कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने दोनों यमुना घाटी के जाने-माने आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि दोनों आंदोलनकारियों ने जीवन भर उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपना समय लगाया और राज्य निर्माण के बाद राज्य की वैभूति में जुट गए। धीरेंद्र प्रताप ने कांग्रेसी नेताओं की तरफ से जारी बयान में कहा कि यह सप्ताह राज्य आंदोलनकारियों के लिए बहुत शौक की खबरें लेकर आया है। जहां गैरसैंण को को उनके व शहीदो के सपनों के अनुरूप स्थाई राजधानी का दर्जा नहीं मिल पाया। वही पिथौरागढ़ जनपद के गाजियाबाद में सक्रिय रहे राज्य निर्माण आंदोलन कारी के पंत और धर्म सिंह तड़ियाल का भी इसी सप्ताह दिल्ली में निधन हो गया ।इन चार राज्य आन्दोलन आंदोलनकारियों के निधन को उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन की महान क्षति बताया ।
चिनिहित राज्य आंदोलनकारी समिति के केंद्रीय अध्यक्ष हरि कृष्ण भट्ट महिला शाखा अध्यक्षा सावित्री नेगी कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विजेंद्र पोखरियाल,सरिता नेगी, उपाध्यक्ष बाल गोविंद डोभाल प्रवक्ता जेएस चौहान और संरक्षक नंदन सिंह रावत ने भी इन राज्य आन्दोलनकारियों के निधन पर गहरा दुख और शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।