Uttarakhandदेहरादून

उत्तराखंड आंदोलनकारियों के मुद्दे पर कल होगी निर्णायक बैठक

 

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण विधेयक के 2024 में लागू हो जाने के बावजूद भी पिछले दो वर्षों से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे राज्य आंदोलनकारी/ आश्रितों का धरना/ कर्मिक अनशन आज लगातार 48 वें दिन भी जारी रहा।

आज क्रमिक अनशन मे विकासनगर से राम किशन और देहरादून की रेखा शर्मा बैठे।
मंच के संयोजक अम्बुज शर्मा ने बताया कि आज आंदोलनकारी सम्मान परिषद के अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने दूरभाष में संपर्क कर आग्रह किया कि आप सभी लोग धैर्य बनाए रखें, कल आप लोगों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बैठक होनी है जिसमें आप सभी लोगों के विषयों को रखा जाएगा। जिस पर संयोजक ने सहर्ष सहमति जताई।
आज समर्थन देने वालों में सुनीता ठाकुर,सुरेश कुमार ,शैलेश सेमवाल, प्रभात डंडरियाल,महेश कुमार, सुरेश नेगी, विश्वंभर दत्त बोंठीयाल, गीता बिष्ट,आशीष चौहान, बालेश बावनिया, सुरेश नेगी, लेखराज (सीटू महामंत्री देहरादून),विनोद कश्यप आदि मौजूद रहे।