एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस की गिरफ्त में आया 25 हजार रूप्ये का ईनामी भू- माफिया।
वृद्ध एनआरआई महिला की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने तथा राजपुर रोड पर एक बड़ी भूमि का सौदा करने के नाम पर करोडो रूपये की धोखाधडी करने वाले मास्टर माइंड 25 हजार रू0 के ईनामी कुख्यात गैंगस्टर को किया गिरफ्तार।
अभियुक्त के विरूद्ध उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में गैंगस्टर सहित पंजीकृत हैं 02 दर्जन मुकदमे ।
अभियुक्त के कब्जे से अवैध पिस्टल व जिंदा कारतूस हुए बरामद।
पूर्व में भी कई आपराधिक अभियोगों में अभियुक्त जा चुका है जेल।
दिनांक: 22/06/25 को वादी श्री कमल जिंदल निवासी लक्ष्मण चौक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी कि विशाल कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उन्हें राजपुर रोड पर एक संपत्ति दिखाते हुए उसे विक्रय करने के नाम पर उनसे विभिन्न माध्यमों से 06 करोड़ 75 लाख रुपए ले लिये गये तथा ना तो उनके पैसे लौटाए गए और ना ही उक्त संपत्ति की रजिस्ट्री उनके नाम की गई। पूर्व में भी एक वृद्ध एनआरआई महिला द्वारा थाना राजपुर पर अभियुक्त विशाल कुमार के विरुद्ध उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री करने के संबंध में मु0अ0सं0: 73/23 अभियोग पंजीकृत कराया जा चुका है (73/23)। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजपुर पर मु0अ0सं0: 114/25 धारा: 420/406/120 बी भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
प्रकरण की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना राजपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। विवेचना के दौरान यह प्रकाश में आया कि नामजद अभियुक्त विशाल कुमार के विरुद्ध उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में गैंगस्टर व धोखाधड़ी के 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं तथा अभियुक्त कई अभियोगों में वांछित चल रहा है। अभियुक्त के लगातार फरार चलने के कारण विवेचक द्वारा उक्त मुकदमे में अभियुक्त विशाल कुमार के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की सहायता से भी अभियुक्त की निगरानी करते हुए उसके सभी सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिशें दी गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 22/06/26 को आईटी पार्क क्षेत्र से चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल कुमार को तपोवन रोड निकट आईटी पार्क चौक से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारापयुक्त की जा रही क्रेटा कार को सीज किया गया। अभियुक्त व उसके वाहन की तलाशी ली गई तो अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल 32 बोर व 02 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। अभियुक्त के विरूद्ध 3/ 25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।
*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त* : विशाल कुमार पुत्र स्व० श्री मांगेराम निवासी शांति नगर भोपा रोड कूकड़ा थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 46 वर्ष ।
*बरामदगी:*
1- 01 अवैध पिस्टल 32 बोर
2-02 जिंदा कारतूस
3-अभियुक्त द्वारा प्रयोग की जा रही क्रेटा कार संख्या: यू0के0-07-एचबी-1133
*आपराधिक इतिहास:*
1- मु0अ0स0 131/1998 धारा 394 भादवि थाना काँधला जनपद शामली।
2- मु0अ0स0 निल/1998 धारा 41/102 सीआरपीसी व 411 भादवि थाना कॉथला जनपद शामली।
3- मु0अ0स0 132/1998 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कौंधला जनपद शामली।
4- मु0अ0स0 1905/2018 धारा 411,414,482 भादवि व 41/102 सीआरपीसी थाना सिहानी गेट गाजियाबाद।
5- मु0अ0स0 188/2019 धारा 60,63 आबकारी अधिनियम व 272,273, भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर।
6- मु0अ0स0 516/2007 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर।
7- मुु0अ0स0 720/2009 धारा 110 सीआरपीसी थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।
8- मु0अ0स0 033/2008 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।
9- मु0अ0स0 258/2018 थारा 110 सीआरपीसी थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।
10- मु0अ0स0 1409/2008 धारा 420 आदवि व 41/102 सीआरपीसी व 411 आदवि थाना नई मण्डी जनपद मु०नगर।
11- मु0अ0स0 188/2019 धारा 60/63 आबकारी अधि0 व 272, 273 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।
12- मु0अ0स0 422/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।
13- मु0अ0स0 469/2019 धारा 420,465,468,471,414 भादवि थाना सिविल लाईन जनपद मु॰नगर।
14- मु0अ0स0 600/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सिविल लाईन जनपद मु०नगर।
15- मुु0अ0स0 560/2019 धारा 420,467,468,471 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।
16- मु0अ0स0 388/2020 धारा 307 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।
17- मु0अ0स0 389/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।
18- मु0अ0स0 427/2020 धारा 420,467,468,471 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।
19- मु0अ0स0 281/2023 धारा 420, 467,468,471,120-बी भादवि थाना सिटी कोतवाली देहरादून।
20- मु0अ0स0 351/2021 धारा 120-बी, 420, 467, 468, 471 भादवि थाना नई मण्डी जनपद मु॰नगर।
21- मु0अ0स0 281/23 धारा 120बी/420/ 467/ 468/ 471 आईपीसी थाना कोतवाली नगर देहरादून
22- मु0अ0स0 586/23 धारा 2/3 गै0 एक्ट थाना कोतवाली नगर देहरादून
23- मु0अ0स0 73/23 धारा 120 बी/420 आईपीसी थाना राजपुर देहरादून
24- मु0अ0सं0 114/2025 धारा 120बी/406/420 आईपीसी थाना राजपुर देहरादून
*पुलिस टीम:*
1-उ0नि0 पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर
2-उ0नि0 प्रवीण सैनी
3-कां0 अमित
4-कां0 मोहित
