SDRFदेहरादून

सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की मौत, SDRF ने 2 किलोमीटर दूर से बरामद किया शव

देहरादून, 23 अगस्त 2026।
सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव में बहकर डूबे एक व्यक्ति का शव SDRF की टीम ने गहन सर्च अभियान के बाद घटनास्थल से लगभग 2 किलोमीटर दूर बरामद कर लिया। मृतक की पहचान नौथ राम (लगभग 50 वर्ष), निवासी दिल्ली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रविवार प्रातः CCR/आपदा कंट्रोल देहरादून से SDRF को सहस्त्रधारा क्षेत्र में एक व्यक्ति के पानी में बहने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा SDRF टीम एडिशनल एसआई मनोज जोशी के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर पता चला कि व्यक्ति सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया था। SDRF टीम ने परिजनों से आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद संभावित स्थानों पर सघन सर्चिंग अभियान शुरू किया।
लगातार तलाश के बाद SDRF के जवानों ने व्यक्ति का शव सहस्त्रधारा झरने से लगभग 2 किलोमीटर दूर पांडव वाला पुल के पास बरामद कर लिया।
शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
उत्तराखंड केसरी की अपील: बरसात के मौसम में नदी-नालों और झरनों में पानी का बहाव अचानक तेज हो सकता है। पर्यटकों और स्थानीय लोगों से अपील है कि स्नान या घूमने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें और जोखिम भरे स्थानों पर जाने से बचें। 🙏