चमोली: प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहाड़ों से आये दिन दुर्घटनाओं की खबरें आ रही हैं। आज देर शाम रुद्रप्रयाग-पोखरी मार्ग के मोहनखाल से एक हादसे की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार मोहन खाल मोटर मार्ग पर ताली कंसारी के पास एक कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटनाग्रस्त कार में 2 बच्चे सहित 7 लोग सवार थे। जिनमें से 3 लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
कार हादसे के वक्त मौजूद लोगों की मदद से उन सातों कार सवार घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को श्रीनगर रेफर कर दिया गया है। जिनमें 5 घायल ममता देवी (30) पत्नी दीपक, उषा देवी (45) पत्नी लोकेश, सारांश (5) पुत्र दीपक, लोकेश (50), मनोज (35), शशि देवी (50) पत्नी शिव प्रसाद शामिल हैं। सभी लोग ब्राह्मण थाला के निवासी बताए जा रहे है।
हमारे सहयोगी पोर्टल हिलवाणी कि रिपोर्ट