*गोर्खाली सुधार सभा की शहर शाखा एवं जाखन शाखाका वार्षिक अधिवेशन*
देहरादून दिनांक 25जून 2026
गोर्खाली सुधार सभा की शहर शाखाका वार्षिक अधिवेशन –कर्मठ शाखा अध्यक्ष श्री नरेश गुरूंग की अध्यक्षतामें सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ | सर्वप्रथम शाखा अध्यक्षजी ने — मुख्य अतिथि केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ,महामंत्री श्री गोपाल क्षेत्रीजी , उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा सुब्बा चंद एवं मीडिया प्रभारी प्रभा शाह का स्वागतअभिनंदन कियाl |तत्पश्चात् उन्होंने शाखा के विगत वर्ष के कार्यो एवं आय – व्यय का सम्पूर्ण लेखा जोखा का ब्यौरा दिया |

*इस अवसर पर केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजीने शाखाके मेघावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की*|
*१)हिमानी क्षेत्री*
*२)निहारिका क्षेत्री*
*आज इस अवसरपर केंद्रीय अध्यक्ष जी द्वारा –शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन हेतु सभा की ओर से सुश्री दिव्या खत्री (पी जे डी छात्रा) को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी*
इस अवसर पर शाखा के श्री नंदकिशोर क्षेत्री एवं श्री अनुराज क्षेत्री ने अपने विचार रखे ।
केंद्रीय पदाधिकारियों ने गोर्खाली सुधार सभा के कार्यो, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं के विषयमें विस्तार से अवगत कराया |

केंद्रीय अध्यक्ष श्री पदम सिंह थापाजी ने शाखा अध्यक्ष श्री नरेश गुरूंग एवं शाखा के कार्यों की सराहना की |उन्होंने कहा कि सभा अपनी भाषा , संस्कृति के संरक्षण के साथ -साथ सबसे प्रमुखता में शिक्षा के क्षेत्रमे कार्यरत है , मेघावी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने मे प्राथमिकता से सहयोग करती है |

इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष श्री संजय थापा, श्री अनुराज क्षेत्री,श्री नंदकिशोर क्षेत्री, श्री बृज मोहन क्षेत्री, श्रीमती रीमा ठाकुर,श्री जितेन्द्र थापा, श्रीमती मनमाया देवी,श्री दिल बहादुर, तुषार थापा,पिताम्बर क्षेत्री, जीत बहादुर थापा, राजेंद्र थापा शाखा के महानुभाव जन उपस्थित थे |
*गोर्खाली सुधार सभा की जाखन शाखाका वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ*।
*इस अवसर पर केन्द्रीय अध्यक्ष जी द्वारा शाखा के इन मेघावी छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई*
*१) जोनिता शर्मा*
*२) शौर्य थापा*
*३)वर्षा राई*
*आज इस अवसर पर जान शाखा द्वारा –श्रीमती ज्योति कोटियाजी (दर्जाधारी राज्यमंत्री) अध्यक्ष गोरखा कल्याण परिषद को सम्मानित भी किया गया।*
इस अवसर पर शाखा उपाध्यक्ष श्री कमल थापा, श्री वरूण क्षेत्री, पंडित वासुदेव उपाध्याय, श्री महेन्द्र थापा, श्री रघुपति गुरूंग, श्री बसंत थापा, श्री कुलदीप मल्ल,श्री संजय गुरूंग शाखा के वरिष्ठ महानुभावजन, अभिभावक जन मातृशक्तियां उपस्थित थे
