देहरादून

एसएसपी के निर्देश पर दून पुलिस अलर्ट, पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान जारी

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर आमजन की सुरक्षा के मद्देनज़र दून पुलिस पूरे जनपद में हाई अलर्ट पर है। पुलिस द्वारा अंतरराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय सीमाओं के साथ-साथ शहर के प्रमुख आंतरिक मार्गों पर व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस चेकिंग का लगातार जायजा ले रहे हैं। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बैरियर लगाकर आने-जाने वाले वाहनों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दून पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इससे जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

Uma Shankar Kukreti