देहरादून

गोर्खाली सुधार सभा की कारबारी शाखा का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

देहरादून, 28 जून 2026। की कारबारी शाखा का वार्षिक अधिवेशन वाराह भगवान मंदिर परिसर, कारबारी में शाखा अध्यक्ष कै० बी० एस० मल्ल (सेना मेडल) की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा अध्यक्ष द्वारा केंद्रीय अध्यक्ष , महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुआ। इस अवसर पर शाखा द्वारा विगत वर्ष के कार्यों एवं आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया।


कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया, जिसमें श्रीमती दमयंती खत्री एवं श्रीमती शकुंतला थापा को सम्मानित किया गया।
समाजसेवी सम्मान के अंतर्गत श्री किशन सिंह गुरूंग एवं सुबेदार गोवर्धन थापा को सम्मान प्रदान किया गया।
साथ ही मेधावी छात्र-छात्राओं आयुष गुरूंग, मान्यता मल्ल, सानिया गुरूंग एवं कनिष्क थापा को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं, जबकि श्री नीरज गुरूंग को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव दीपक गुरूंग ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारियों ने सभा के कार्यों, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए समाज के शैक्षिक, सांस्कृतिक एवं भाषाई विकास के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई।

L
केंद्रीय अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि गोर्खाली सुधार सभा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करने तथा उनकी हर संभव सहायता करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। साथ ही संस्था गोर्खाली भाषा एवं संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी सक्रिय भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष अमर बहादुर शाही, पूर्व ग्राम प्रधान नारायण सिंह ठाकुर, वार्ड सदस्य नीरू गुरूंग, अनिल थापा, कृष्ण बहादुर क्षेत्री सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, मातृशक्ति एवं युवा उपस्थित रहे।

Uma Shankar Kukreti