इंटर कॉलेज नीलकंठ में नशा विरोधी अभियान, छात्र संघ अध्यक्ष आयुष बडोला की पहल
नीलकंठ। इंटर कॉलेज नीलकंठ में छात्र संघ अध्यक्ष आयुष बडोला द्वारा “नशे को ना, जिंदगी को हाँ” थीम पर नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

इस दौरान आयुष बडोला ने कहा कि नशा जीवन और भविष्य दोनों को प्रभावित करता है, इसलिए युवाओं को इस सामाजिक बुराई से खुद भी दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद छात्रों ने नशे के खिलाफ शपथ ली और नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।

