उत्तरकाशी

आराकोट : पागल कुत्ते के काटने से दो गायों की मौत, दूध पीने से 17 ग्रामीण बीमार

आराकोट बंगाण क्षेत्र की ग्राम पंचायत पावली के ग्राम डेलून में कुछ दिन पूर्व एक पागल कुत्ते ने रनेश नामक ग्रामीण की दो गायों को काट लिया था, जिससे दोनों गायों की मौत हो गई। बताया गया कि इन गायों का दूध पीने से गाँव के लगभग 17 लोगों की तबीयत बिगड़ गई, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

ग्रामीणों के अनुसार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (एपीएचसी) आराकोट में न तो डॉक्टर तैनात हैं और न ही अन्य स्टाफ मौजूद था, जिस कारण सभी मरीजों को 1 अक्टूबर 2025 को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी ले जाना पड़ा।

स्थानीय युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन सिंह चौहान ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने दूरभाष पर डॉ. नीतेश, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी मोरी से वार्ता कर अनुरोध किया कि मरीजों को लगने वाली रेबीज़ वैक्सीन की अगली डोज़ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आराकोट में ही उपलब्ध कराई जाए, ताकि ग्रामीणों को बार-बार दूर न जाना पड़े।

Uma Shankar Kukreti