Uttarakhand

रुद्रपुर में मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जिलाधिकारी ने दी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि

रुद्रपुर। जिले में शनिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल चन्द्र प्रकाश कोठारी (सेनि) ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया को प्रतीक झंडा लगाया।

जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस राष्ट्र की सुरक्षा, अखण्डता और सार्वभौमिकता की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों को नमन करने का दिवस है। यह दिन उन अमर सपूतों की स्मृति में मनाया जाता है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। उन्होंने कहा कि इस दिवस के अवसर पर एकत्र धनराशि शहीद सैनिकों के आश्रितों तथा अपंग सैनिकों के कल्याण में उपयोग की जाती है।उन्होंने आमजन से अपील की कि अधिक से अधिक लोग इस पुनीत कार्य में योगदान देकर देश की रक्षा करने वाले जवानों के परिवारों के साथ अपनी एकजुटता दर्ज कराएं।

Shubham Mishra