देहरादून

ऑटो चालक ने महिला के पर्स से ₹15,000 उड़ाए, दून पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा

 

अपराधियों पर नकेल कसती दून पुलिस

ऑटो में महिला के पर्स से ₹15,000 चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा
घटना को अंजाम देने वाला ऑटो चालक गिरफ्तार, चोरी की नकदी व वाहन बरामद


थाना रानीपोखरी क्षेत्र में हुई चोरी की एक घटना का पुलिस ने त्वरित अनावरण करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹15,000 नकदी एवं घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा (TVS KING, संख्या UK07TE–3689) बरामद की गई है।

घटना का विवरण:

दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को वादी श्री बीरेन्द्र प्रसाद पुत्र श्री पंचम लाल निवासी ग्राम घमण्डपुर, थाना रानीपोखरी द्वारा थाना रानीपोखरी में तहरीर दी गई कि वे अपने बेटे की शादी की खरीदारी के लिए पलटन बाजार, देहरादून गए थे। वापसी में उन्होंने रैपीडो एप के माध्यम से ऑटो संख्या UK07TE–3689 (TVS KING) बुक किया।

घर पहुंचने पर ऑटो चालक ऋतिक शर्मा ने वादी का विश्वास जीतने के लिए खरीदारी का सामान घर के अंदर तक रखवाने में मदद की। इस दौरान मौका पाकर उसने वादी की पत्नी के पर्स से ₹15,000 निकाल लिए। पैसे गायब होने की जानकारी वादी को किराया चुकाने के दौरान हुई। जब उन्होंने चालक से पूछताछ की तो वह किराया बाद में लेने की बात कहकर ऑटो सहित मौके से फरार हो गया।

वादी की तहरीर पर थाना रानीपोखरी में मु0अ0सं0–93/2025, धारा 305(ख) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्रवाई:

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर थाना प्रभारी रानीपोखरी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आरोपी ऋतिक शर्मा पुत्र स्वर्गीय संजय निवासी खदरी मोहल्ला, सहारनपुर चौक, निकट जनता बेकरी, कोतवाली नगर, देहरादून (आयु 24 वर्ष) को घमण्डपुर नदी मार्ग से गिरफ्तार किया।

आरोपी की निशानदेही पर ₹15,000 नगद और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया गया।

बरामदगी:

  1. ₹15,000/- नगद
  2. ई-रिक्शा संख्या UK07TE–3689 (TVS KING)

पुलिस टीम:

  1. उ0नि0 वीकेन्द्र चौधरी, थानाध्यक्ष रानीपोखरी
  2. अ0उ0नि0 विजेन्द्र सिंह
  3. कां0 विजय राणा
  4. कां0 सतेन्द्र सिंह