देहरादून बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में हुई नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की बैठक संपन्न हुई।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय भाजपा संगठन ने प्रदेश में संगठन के लिहाज से 5 नए संगठनात्मक जिले बनाए जाने पर सहमति दे दी है। जिसके तहत प्रदेश में 5 नए संगठनात्मक जिले बनाए पर चर्चा करने के साथ ही उनमें आने वाले विधानसभा को भी तय कर दिया गया है।साथ ही कहा कि सभी मोर्चों की टीम भी 15 सितंबर तक गठित कर दे दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के तमाम जगहों पर प्रवास का कार्यक्रम भी रखा गया है।
इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सह प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे।