Uttarakhand

चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता, त्यूणी में पकड़ी गई अवैध विस्फोटक सामग्री

देहरादून। उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में थाना त्यूणी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक ऑल्टो कार से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान जब इस संदिग्ध वाहन को रोका गया, तो तलाशी में कार से 125 किलोग्राम डायनामाइट, दो डिब्बे डेटोनेटर, लाल तार का रोल, और एक बंडल बत्ती बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज या अनुमति नहीं दिखा पाए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू, रोहित और सुनील के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस बात का पता लगाने की कोशिश में है कि यह विस्फोटक सामग्री कहां ले जाई जा रही थी और इसका उद्देश्य क्या था।

One thought on “चेकिंग अभियान में बड़ी सफलता, त्यूणी में पकड़ी गई अवैध विस्फोटक सामग्री”

  • This excellent website reallly haas all off the info I wanted about his subkect and didn’t know who tto ask.
    xnxx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *