देहरादून। भले ही प्रदेश के विधान सभा चुनावों में लगभग पांच माह का समय अभी हो, लेकिन राजनैतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी चुनाव प्रबंधन के लिए अपने नेताओं को ज़िम्मेदारी सौंप दी है।
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन के निर्देशानुसार 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा की गई है। (देखें सूची)
2022 चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इसके अन्तर्गत प्रबंधन समिति के 33 अलग अलग विभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।