DIPRदेहरादून

RIMS कॉलेज में रक्तदान शिविर, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

देहरादून। RIMS कॉलेज में जैनम जीविका फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।

इस अवसर पर कॉलेज की डायरेक्टर शिप्रा ठाकुर ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित कर विद्यार्थियों और आम लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक किया जाता है।

शिविर के दौरान विद्यार्थियों में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जैनम जीविका फाउंडेशन के स्टेट हेड प्रदीप बिष्ट समेत कॉलेज प्रशासन के कर्मचारी और अन्य लोग भी मौजूद रहे।