मुख्यमंत्री के आदेश पर चला बुलडोज़र: घंटाघर के पास सरकारी ज़मीन से अवैध अतिक्रमण ध्वस्त
देहरादून में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोज़र कार्रवाई, HNB कॉम्प्लेक्स क्षेत्र की अवैध मजार हटाई गई
अतिक्रमण मुक्त उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम, एमडीए क्षेत्र में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का हथौड़ा
मुख्यमंत्री के आदेश का असर: देहरादून में अवैध कब्ज़ों पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई
मा0 मुख्यमंत्री द्वारा सरकारी संपत्तियों को अतिक्रमणमुक्त किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन देहरादून द्वारा अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी है.।
इसी क्रम में आज जिला प्रशासन की टीम ने देहरादून शहर के घंटाघर क्षेत्र स्थित एचएनबी कॉम्प्लेक्स, एमडीए एरिया में सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त किया।
प्रशासन द्वारा पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय में अतिक्रमण न हटाए जाने पर जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया है।
