Saturday, July 27, 2024
Latest:
ऋषिकेश

चीला हादसा अपडेट : दो रेंजर सहित 4 लोगो की मौत, 5 घायल ,1 महिला प्रतिपालक लापता।

 

 

ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेज में इंटरसेप्टर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से पार्क प्रशासन के दो अधिकारियों सहित चार कलोगों की मौत हो गई। जबकि पार्क की वन्य जीव प्रतिपालक चीला नहर में गिर कर लापता हो गई है।

वहीं घटना में पांच अन्य लोग घायल हैं। जिनको उपचार के लिए एम्स में भर्ती किया गया है। मरने वालों में पीएमओ में तैनात एक वरिष्ठ अफसर के भाई भी शामिल हैं।
सोमवार शाम करीब पांच बजे पार्क के चीला रेंज में एक इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल किया जा रहा था। पार्क प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था। ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर आ रहा था।

चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया। और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। वहीं वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में जा गिरी।

वाहन के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पार्क प्रशासन को दी। साथ ही रेस्क्यू भी शुरू किया। मौके पर पहुंची पुलिस व वन विभाग के कर्मचारियों ने घायलों को खाई से निकाल कर उपचार के लिए एम्स पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मृतक शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) शामिल हैं। वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी लापता चल रही हैं। जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ जिला शक्ति नहर में सर्च अभियान चला रही है। कुलराज सिंह व अंकुश वाहन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। उक्त दोनों वाहन का ट्रायल करा रहे थे।


वाहन पार्क प्रशासन को आज भी मिला था। वाहन इलेक्टि्रक था। बताया जा रहा है कि वाहन बैंगलूरू की एक कंपनी का था। वाहन अभी पंजीकृत नहीं था। वाहन में कितने लोग बैठ सकते हैं, यह स्पष्ट नहीं है।
वाहन में बैठे लोगों की संख्या पर भी संशय बना हुआ है। विभाग के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। जिनमें चार की मौत हो चुकी है। पांच घायल है। तथा एक लापता चल रही हैं। जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों ने दो लोगों के चीला नहर में बहने की बात कही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उन्होंने एक महिला व एक पुरुष को नहर में बहते देखा है।

चीला रेंज में हुए वाहन दुर्घटना में 10 व्यक्ति वाहन में सवार थे। जिसमें से 04 व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी । जबकि 05 व्यक्ति घायल और 01 लापता है जिनका विवरण निम्न हैः-

दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उस कम्पनी का एक अधिकारी भी दुर्घटना का शिकार हुए। इस जंगल सफारी बैटरी चालित वाहन की कीमत 35 लाख है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रायल के बाद वाहन खरीदे जाने थे। जिप्सी का उत्पादन बन्द होने के बाद वन विभाग नये वाहनों खरीदने जा रहा था।

बहरहाल, इस दुखद हादसे के बाद दुर्घटना के कारणों की जांच के अलावा वाहन की क्षमता व उपयोगिता को लेकर भी सवाल खड़े होंगे। सीएम धामी व वन मंत्री सुबोध उनियाल नये साल के शुरुआती हफ्ते में हुई मौतों के कारण तलाशते नजर आएंगे। जनता को एक और जांच रिपोर्ट का इंतजार रहेगा…

 

सीएम और वन मंत्री ने दुख जताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकेश के चीला रेंज में हुई वाहन दुर्घटना में वन विभाग के कार्मिकों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वाहन दुर्घटना में मारे गये कार्मिकों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

मृतकों व घायलों का विवरण

वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 4 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।

मृतकों का विवरण-
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
घायलों का विवरण-
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) अभी गायब है।
PMO में तैनात IAS अधिकारी मंगेश घिल्डियाल के भाई है रेंज अधिकारी शैलेश घिल्डियाल।

 

उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) लापता है। लापता की तलाश में SDRF द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। दुर्घटना में मृतकों और घायलों को एम्स अस्पताल ऋषिकेश में लाया गया है। पुलिस द्वारा उक्त सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *